{"_id":"59ce9d504f1c1bd8538b4fe8","slug":"31506712912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस
झिंझाना। जीआरपी सहारनपुर के दरोगा योगेंद्र ने शुक्रवार को टीम के साथ झिंझाना थाने पर आमद दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव अलाउद्दीनपुर में जयप्रकाश उर्फ जय के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। दरोगा योगेंद्र ने बताया कि नशीले पदार्थों और चेन स्नेचिंग के मामले में जय प्रकाश 2013 से फरार है। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए । अदालत के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है।
दहेज उत्पीड़न के आरोपियों की तलाश
झिंझाना। बागपत जनपद के महिला थाने से आई पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झिंझाना कस्बा के मोहल्ला शैखोमैदान में दबिश दी। दरोगा ओमप्रकाश तेवतिया ने बताया कि नेहा निवासी बड़ौत ने अपने पति पिंटू, ससुर राजबीर सहित सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाली गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस टीम बागपत लौट गई।