{"_id":"59bc27a14f1c1b88688b4d2a","slug":"31505503137-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
2014 में हुए शीबा-रिजवाना हत्यांकाड के बाद पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में अदालत ने 40 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने शुक्रवार को इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
26 जुलाई 2014 को शीबा और रिजवाना की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कैराना में बाईपास पर भीड़ ने हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार चौहान घायल हो गए थे। पुलिस ने 40 नामजद सहित 100 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड और इससे जुड़े तीन अन्य मामलों की जांच सीबीसीआईडी को दी गई थी।
पुलिस पर हमला करने की जांच कैराना थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी। जिसके बाद अदालत ने 40 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। शुक्रवार सुबह कैराना कोतवाली पुलिस ने आरोपी मीर हसन निवासी मोहल्ला घोसाचुंगी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने शीबा-रिजवाना की मां को पीटा
कैराना। शुक्रवार को मीर हसन की गिरफ्तारी होने के बाद कुछ महिलाओं के साथ शीबा और रिजवाना की मां शाहिदा कैराना थाने पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह कोतवाली के पास आई तो दूसरे पक्ष के चार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर भीड़ आ जाने के कारण धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।