{"_id":"59a709c64f1c1b5c738b474d","slug":"31504119238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 35,000 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला खैलकला निवासी इनाम पुत्र आफाक ने बताया कि चरथावल (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी उस्मान और इमरान तथा शाहपुर क्षेत्र के ग्राम बजधाड़ा निवासी इमरान ने कैराना निवासी हारून के पुत्र दानिश को दुबई में नौकरी के लिए भिजवाया था। कुछ दिन पूर्व ही इनाम से इन लोगों ने संपर्क किया और इनाम के बेटे फैजान की कुवैत स्थित कंपनी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसकी बाबत उससे एक लाख रुपये की मांग की गई। इनाम ने 35 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि उक्त लोगोें ने उसके बेटे को नौकरी वीजा की बजाए फर्जी टूरिस्ट वीजा थमा दिया। अब वह उसके 35 हजार रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं। मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
बाइक सवार दंपति से लूट
गढ़ीपुख्ता। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में कच्ची गढ़ी गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लूट लिया। गांव मानकपुर निवासी ब्रजभूषण बुधवार सुबह करीब नौ बजे बाइक से अपनी पत्नी के साथ अंबाला जा रहा था। जब वह कच्ची गढ़ी गांव में पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। तमंचा दिखाकर आतंकित करके उनसे मोबाइल फोन, नकदी और ब्रजभूषण की पत्नी से चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की तथा बदमाशों को तलाशने के लिए चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
हड़पी रकम वापस दिलाने की मांग
शामली। शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी राधा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कहा कि कैराना क्षेत्र के गांव झाडखेड़ी निवासी राहुल ने उसके जानकार गौरव की नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ माह पूर्व 1,40,000 रुपये लिए थे। गौरव की नौकरी नहीं लगी, तो राहुल से रकम वापस मांगी गई। रकम नहीं लौटाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत 22 जून को पुलिस के समक्ष आरोपी राहुल ने रकम लौटाने का वाद किया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी रकम नहीं लौटाई है। महिला ने मांग की है कि आरोपी राहुल से रकम दिलवाई जाए।