{"_id":"599dd03c4f1c1b76568b4856","slug":"31503514684-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में संघर्ष, कई लोग घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी।
गांव बाबरी में बुधवार शाम गाड़ी मोड़ते समय विवाद होने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार शाम करीब सात बजे गांव बाबरी में होली चौक पर चालक हसीन पुत्र मुस्तकीम अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कल्लू पुत्र इरफान से कहासुनी हो गई। शोर शराबा सुनकर कल्लू पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हसीन की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले तथा पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर बाबरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। संघर्ष में एक पक्ष से हसीन, वसीम और मुस्तकीम जबकि दूसरे पक्ष से इरफान, सोफिया घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।