{"_id":"599739d14f1c1b62228b45b3","slug":"31503082961-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही पीड़िता, शोहदे अभी भी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी-मौत के बीच जूझ रही पीड़िता, शोहदे अभी भी फरार
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
किशोरी की अश्लील फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल करने वाले आरोपी अभी भी फरार है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना आदर्शमंडी निवासी एक छात्रा ने कमरे में आत्मदाह करने का प्रयास किया था। गंभीर हालत के उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार माजरा रोड निवासी आकाश कौशिक व उसके दोस्त शुभम ने होटल में बुलाकर छात्रा की अश्लील क्लिप बना ली थी और उसके बाद उसके साथ दोनों आरोपियों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और दबिश डाल रही है। 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर मेरठ अस्पताल में किशोरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उधर, थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।