{"_id":"59836c614f1c1b514f8b4817","slug":"31501785185-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग की आशंका में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग की आशंका में चालान
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक में साइड मारने पर विवाद
शामली। माजरा रोड निवासी अंकित कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि माजरा रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ने उसकी बाइक में साइड मार दी। इस बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में बस चालक और अंकित पक्ष के बीच समझौता हो गया। उधर, अहमद निवासी मोहल्ला तैमूरशाह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन युवक आए तथा उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये भी मांगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ छेड़छाड़
शामली। नगर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान उसके देवर ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को कोतवाली में पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को एक युवक उसके घर में घुस आया तथा उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए मौके से फरार हो गया।