{"_id":"59778efc4f1c1bca668b46f1","slug":"31501007612-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस्टीसाइड की एजेंसी खुलवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेस्टीसाइड की एजेंसी खुलवाने के नाम पर ठगी
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर कंपनी की एजेंसी खुलवाने का झांसा देकर किसान को ठग लिया। इसके अलावा भी कुछ अन्य किसानों को झांसे में लेने की कोशिश की गई। जानकारी होने पर दो युवकों को किसानों ने मंगलवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
चौसाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी किसान जोरा सिंह पुत्र बुट्टा सिंह के पास तीन दिन पूर्व दो युवक पहुंचे और खुद को फर्टिलाइजर कंपनी का उच्चाधिकारी बताया। कहा कि उनकी कंपनी को हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक एजेंसी खोलनी है, जिसके लिए किसानों को जमानत राशि के तौर पर कुछ रकम जमा करानी होगी। इसके बाद उन्होंने उससे 90 हजार रुपये जमा करा लिए और करीब 12 हजार रुपये कीमत का यूरिया तथा जिंक थमा दिया। इसके अलावा भी कुछ अन्य किसानों से अन्य ग्राम पंचायतों में एजेंसी खुलवाने के लिए युवकों ने बातचीत की। साथ ही बताया कि कंपनी ने यह स्कीम सरकार के साथ मिलकर लांच की है। एजेंसी लेने वाले के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी, जिसे प्रतिमाह 12 हजार रुपये वेतन मिलेगा। पीड़ित को दिए गए सामान में गड़बड़ी थी, जिसके चलते उन्होंने फोन पर तहसीलदार से मामले की शिकायत की।
मंगलवार को वह दोनों युवक फिर से सुंदरनगर पहुंचे, तो उन्होंने अन्य किसानों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और चौसाना पुलिस चौकी पर ले आए। पुलिस को बताया कि उन्होंने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया तथा नौकरी दिलाने का झांसा भी नहीं दिया, बल्कि सिर्फ कंपनी का सामान बेचा। जोरा सिंह ने सामान अधोमानक होने पर आरोप लगाया। उधर, चौकी प्रभारी का कहना है कि किसान ने आरोपी दोनों युवकों से समझौता कर लिया। युवकों ने किसान को दिया सामान वापस लेने और बकाया रकम अदा करने की बात कही, जिसके चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।