{"_id":"596bb81d4f1c1b407c8b4673","slug":"31500231709-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में चोरी करते तीन गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुगर मिल में चोरी करते तीन गिरफ्तार, माल बरामद
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शुगर मिल में चोरी कर भाग रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई लोहे की वॉल्व बरामद कर ली हैं।
शामली शुगर मिल से शुक्रवार रात वॉल्व सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इसके बाद चोरी करने वाले तीन आरोपी युवक भागने की फिराक में बुढ़ाना रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास खड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोपीन, जयकुमार और प्रवीण निवासी गांव पांवटी कलां थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शुगर मिल के सुरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
शामली। जयपुर के थाना माणक चौक क्षेत्र में कई साल पूर्व एक व्यक्ति ने कुछ लोगों से ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में नितिन कुमार निवासी कुड़ाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से आरोपी नितिन पुलिस पकड़ से बाहर है। रविवार को राजस्थान पुलिस शामली कोतवाली में पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद लौट गई।