{"_id":"593847144f1c1b2b4e8b45de","slug":"31496860436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को पकड़ने आई देहरादून पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी को पकड़ने आई देहरादून पुलिस
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारंटी को पकड़ने आई देहरादून पुलिस
झिंझाना। देहरादून (उत्तराखंड) न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय में गैर जमानती वारंट जारी किए। आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस टीम ने गांव खेड़ी खुशनाम में दबिश दी।
देहरादून जनपद के कोतवाली ऋषिकेश से दरोगा कविंद्र सिंह राणा ने बुधवार को झिंझाना थाने में आमद दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी आर्यन पुत्र पारत सिंह को पूर्व में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय से जमानत मंजूर होने के बाद आर्यन जेल से बाहर आ गया। इसके बाद से वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। इसी के चलते न्यायालय ने आर्यन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बुधवार को चौसाना चौकी पुलिस को साथ लेकर आरोपी आर्यन को पकड़ने के लिए गांव खेड़ी खुशनाम में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस टीम देहरादून लौट गई।