फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत की डोल के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

खेत की डोल के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खेत की डोल के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट
खेत की डोल के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। खेत की डोल को लेकर चल रहे विवाद पर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
कस्बा झिंझाना के मोहल्ला सैदमीर निवासी इदरीश और उसकी भतीजी अन्नो उर्फ रिहाना के दरगाहपुर रोड पर खेत हैं। दोनों के खेत की डोल मिली हुई है। तीन दिन पूर्व रिहाना के खेत की डोल पर खडे़ पापुलर के पेड़ तेज हवा के चलते उखड़कर इदरीश के खेत में गिर गए थे। इदरीश ने पेड़ों को हटाकर अपने खेत में पानी देना चाहा, तो रिहाना और उसके पुत्रों ने हमला बोल दिया। इदरीश ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रिहाना ने भी इदरीश के खिलाफ अपने पेड़ काटकर चोरी कर ले जाने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है। पुलिस ने दोनो पक्षों से तहरीर तो ले ली, लेकिन किसी भी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को दोनो पक्षों को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विनोद संगल ने अपने आवास पर बुलाकर आपस में फैसला कराना चाहा, लेकिन वही पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले, जिसके बाद दोनो पक्षों ने सीएचसी झिंझाना में मेडिकल कराकर एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

किशोरी को बदनीयती से दबोचा
झिंझाना। एक किशोरी को चार युवकों ने बदनीयती से दबोच लिया। पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना मंगलवार शाम की है। पीड़िता के पिता ने चारो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed