फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आठ हजार पौधे नष्ट किए

आठ हजार पौधे नष्ट किए

Sun, 21 Apr 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आठ हजार पौधे नष्ट किए
आठ हजार पौधे नष्ट किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। वन विभाग की भूमि पर विभाग की तरफ से लगवाए गए आठ हजार पौधे नष्ट कर दिए गए। इस मामले में वन दरोगा की तरफ से दो सगे भाइयों सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
क्षेत्रीय वन दरोगा सतपाल सिंह ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि खादर क्षेत्र के गांव पठेड़ में स्थित वन भूमि पर विभाग की ओर से पौधे लगाए हुए थे। आरोप है कि 18 अप्रैल की सुबह दस बजे गांव के ही छह लोगों ने भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आठ हजार पौधों को नष्ट कर दिया। जब वे वन भूमि पर पहुंचे, तो पौधे नष्ट पाए गए और आरोपी वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। टीम को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि इस मामले में रोशन, विक्रम, राकेश, महावीर और दो सगे भाई बिजेंद्र व रामकिशन निवासीगण ग्राम पठेड़ के विरूद्ध मामला दर्ज कर किया गया है। अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने न्याय की गुहार लगाई
कैराना। मुनव्वर हसन कॉलोनी निवासी महिला रमजानो ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह दंगा विस्थापित है। कई साल पहले उसने अपनी पुत्री आमना की शादी बागपत जिले के गांव शेरपुर लुहारा के रहने वाले युवक के साथ की थी। वर्तमान में दामाद हरियाणा में रहता है। आरोप है कि दामाद उसकी विवाहित बेटी पर संगीन आरोप लगाता है, जिसके चलते लगभग एक माह पूर्व ससुराल वाले उसे गाड़ी में मायके में छोड़कर चले गए। इससे पूर्व में भी लगभग तीन वर्ष पूर्व आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था, तब लोगों ने समझौता करा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग ससुराल में आने पर पति से तलाक दिलवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed