फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   थानाभवन में बराती और ग्रामीणों में संघर्ष

थानाभवन में बराती और ग्रामीणों में संघर्ष

Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन में बराती और ग्रामीणों में संघर्ष
थानाभवन में बराती और ग्रामीणों में संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन (शामली)। मामूली विवाद में बराती और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में दूल्हे के पिता समेत छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने डंडे बरसाकर बरात की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। हमले के दौरान विवाह समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। दूल्हे के पिता की तरफ से घटना की तहरीर दी गई है।

थानाक्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर निवासी किरणपाल की बेटी का रिश्ता मुजफ्फरनगर जिले के गांव नगवा निवासी धीर सिंह के बेटे के साथ तय हुआ था। तय कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार रात कस्बे के एक मैरिज होम में बरात आई थी। इसी दौरान बरात पक्ष का आरोप है कि घुड़चढ़ी के दौरान कुछ ग्रामीण उनके लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस समय तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद विदाई कराने के लिए दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के घर जा रहे थे, तो गांव के करीब एक दर्जन युवकों ने उन्हें घेर लिया और बरात पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दूल्हे के पिता धीर सिंह, अमरपाल, सतीश, पुष्पेंद्र और सोहनलाल, जबकि दूसरे पक्ष से गांव निवासी अरविंद घायल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने बरात की एक गाड़ी पर भी डंडों से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा बढ़ने पर गांव के अन्य लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत किया। घायलों का कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। दूल्हे के पिता धीर सिंह ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed