फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की

Sun, 31 Mar 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। कांधला बुढ़ाना मार्ग रेलवे स्टेशन के निकट प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। समय रहते ग्रामीणों ने दोनों को ट्रेन के आगे कूदने से बचा लिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह कांधला रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक और युवती काफी देर से खड़े थे। वे काफी हड़बड़ाए से नजर आ रहे थे। आसपास खेतों में काम करने वाले लोगों की नजर उन पर पड़ी। उनके हाव भाव संदिग्ध लग रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पर ट्रेन आई तो दूर से उसे देख दोनों रेलवे लाइन के बीचों बीच जाकर खड़े हो गए । ये देख खेतों में काम करने वाले किसानों ने दौड़कर दोनों को ट्रेन आने से पहले वहां से हटा दिया। किसानों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष के अनुसार दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक विवाहित है और युवती अविवाहित। दोनों एक दूसरे को चाहते थे। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने एतराज किया। दोनों का मिलना जुलना बंद हो गया इसी से आहत होकर दोनों ये गलत कदम उठाने को पहुंचे थे। कांधला पुलिस ने मामला जीआरपी का होने की वजह से जीआरपी थाने भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर बात की गई थी। वे उन्हें समझा बुझाकर साथ ले गए। मामले में किसी तरह की लिखा पढ़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed