{"_id":"5c6eea71bdec2208b00106a6","slug":"21550772849-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मारपीट की
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में गांव के प्रधान के पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम को गांव के प्रधान के पति अपने तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। पहले तो उन्होंने उसे व उसके पति की लाठी-डंडों से पिटाई की और इसके बाद महिला के साथ अभद्रता की। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने थाने में फोन कर शिकायत की। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। सोमवार को थाने पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जाफर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।