फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बवाल की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

बवाल की अफवाह पर दौड़ी पुलिस

Wed, 05 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बवाल की अफवाह पर दौड़ी पुलिस
ऊन। झिंझाना थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव में लड़की के अपहरण के मामले में लड़की समर्थकों द्वारा आरोपी पक्ष पर हमला करने की अफवाह पर पुलिस दौड़ी। पुलिस ने दावा किया कि गांव का माहौल शांत है। किसी ने अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हसनपुर गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक समेत छह लोगों के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित और आरोपी दोनों अलग पक्ष के थे। इस कारण दोनों पक्षों में माहौल गर्म था। बुधवार रात को किसी ने अफवाह फैला दी कि लड़की पक्ष के समर्थकों और कुछ बाहरी युवकों ने आरोपी पक्ष के दूसरे समुदाय के परिवार पर हमला कर दिया है। अफवाह की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना, ऊन और चौसाना चौकी पुलिस तुरंत मौके पर दौड़कर गांव पहुंची। उधर, इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी चौधरी ने बताया कि किसी ने ये अफवाह फैलाई थी। गांव में पूरी तरह शांति है। बताया कि लड़की को ले जाने के मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने दूसरे समुदाय के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इनमें से तीन को बुधवार देर शाम को पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है। उन्होंने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed