फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवकों ने साहस दिखाकर बदमाशों से किशोरी को बचाया

युवकों ने साहस दिखाकर बदमाशों से किशोरी को बचाया

Fri, 19 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने साहस दिखाकर बदमाशों से किशोरी को बचाया
साहसी युवकों ने कार का पीछा कर अगवा किशोरी को छुड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। किशोरी को कार सवार कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। पानीपत बाईपास पर चलती कार से किशोरी ने शोर मचाया। इस पर साहसी बाइक सवार युवकों ने पीछा करके किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों ने युवकों के साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी किशोरी खुरगान रोड स्थित सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने किशोरी को जबरदस्ती कार में डाल लिया तथा बाईपास की तरफ भागने लगे। जब कार को हसन स्टील फैक्ट्री की तरफ लेकर चले, तो वहां सड़क के पास में बैठे कुछ युवकों को देखकर किशोरी ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद उन युवकों और अखाड़े में अभ्यास कर रहे युवकों ने बाइकों से आरोपियों की कार का पीछा किया। पानीपत बाईपास के नजदीक कार रुकवा ली और किशोरी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तभी आरोपियों के कुछ अन्य साथी भी कार से वहां पहुंच गए। किशोरी को छुड़ाने का प्रयास करने वाले युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद आरोपी युवक अपनी दोनों कार लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद किशोरी को छुड़ाने वाले युवक कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी। मां व अन्य परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को बचाने वाले युवकों की सराहना की। इसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed