{"_id":"5b3143ad4f1c1bf26e8ba065","slug":"21529955245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत के ओवरलोड दो डंफर और दो ट्रेक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत के ओवरलोड दो डंफर और दो ट्रेक्टर ट्राली सीज
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
यमुना नदी से खनन कर वाहनों में ओवरलोड रेत भरकर ले जाने वालों के खिलाफ सोमवार को खनन अधिकारी ने चेकिंग की। इस दौरान बसेड़ा गांव के तटबंध के पास से खनन अधिकारी ने दो डंपर और दो ट्रैक्टर ट्राली को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा और कैराना कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
सोमवार दोपहर खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम ने कैराना के खादर क्षेत्र में रेत के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। खनन अधिकारी ने पहले तो खुरगान रोड पर गांव मलकपुर के पास बसेड़ा खनन प्वाइंट से आ रही रेत की ओवरलोड दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ीं। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों में मानक से अधिक रेत लदा हुआ था। इसके बाद खनन अधिकारी ने खुरगान यमुना तटंबध से रेत से लदे ओवरलोड दो डंपर पकड़े। डंपरों को छोड़कर चालक मौके से भग गए। डेढ़ घंटे तक खनन अधिकारी मौके पर रहे। बाद में दोनो डंपर के चालकों के मौके पर आए, जिसके बाद दोनो डंपर कोतवाली लाए गए। दोनो डंपर चालकों और ट्रैक्टर ट्राली के चालकों के पास बसेड़ा खनन पाइंट की रॉयल्टी की रसीद थी, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण चारो वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन अधिकारी ब्रजेश गौतम ने बताया कि ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़े गए चारो वाहनों पर जांच के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। उधर, चारों वाहनों को सीज किए जाने पर खनन ठेकेदार के गुर्गे कई घंटे कैराना कोतवाली में मंडराते रहे, लेकिन पुलिस ने वाहनों को नहीं छोड़ा।