{"_id":"5b20141e4f1c1b694d8b6109","slug":"21528828958-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर जब्बार के घर बजा मुनादी का ढोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर जब्बार के घर बजा मुनादी का ढोल
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर जब्बार के घर बजा मुनादी का ढोल
चौसाना। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जब्बार की गिरफ्तारी के लिए गांव अलीपुरा में मुनादी कराई और उसके घर पर कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा कराया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि जब्बार को देखते ही पुलिस को सूचना दें।
चौसाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी हिस्ट्रशीटर जब्बार पुत्र अलीनूर पूर्व में नाथी गैंग के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। अब अन्य गैंग के संपर्क में आकर वारदातें कर रहा है। कुछ दिन पूर्व ही कुंडाकला गांव में एक व्यक्ति की हत्या में भी उसका नाम प्रकाश में आया था। इसी के चलते आरोपी जब्बार को पुलिस तलाश रही है।
मंगलवार को चौसाना चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गांव अलीपुरा में पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर जब्बार के घर पर कुर्की की सूचना का नोटिस चस्पा कराया और गांव में मुनादी भी कराई गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर जब्बार को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
व्यापारी की मौत से शौक
बाबरी। गांव बाबरी निवासी किराना व्यापारी पप्पू सिंघल (55) की बीमारी के चलते सोमवार देर रात मौत हो गई। व्यापारी की मौत से शौक के कारण मंगलवार सुबह बाबरी का मुख्य बाजार बंद रहा। बाबरी व्यापार मंडल अध्यक्ष महेशचंद गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर दुख प्रकट दिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बाद में श्मशान घाट पर ले जाकर पप्पू सिंघल का अंतिम संस्कार किया गया। व्यापारी की मौत से परिवार में गम का माहौल है।
भाईचारे के साथ मनाएं ईद का त्योहार
बाबरी। थाना बाबरी के परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी पंकज गौतम ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। त्योहार पर यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में आसपास के गांवों के प्रधान, पूर्व प्रधान और अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।