{"_id":"5a340e8c4f1c1ba7678c1c37","slug":"21513361036-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की साइकिल में टक्कर मारकर छात्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की साइकिल में टक्कर मारकर छात्र को पीटा
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र की साइकिल में टक्कर मारकर छात्र को पीटा
थानाभवन (शामली)। थानाभवन थाने पर विशाल पुत्र आत्रेय निवासी गांव चंदेना माल जलालाबाद ने तहरीर देकर बताया कि वह थानाभवन कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार के दिन छुट्टी के बाद जब वह अपनी साइकिल से सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला टंकी पर पहुंचा तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार नीरज पुत्र सुभाष सैनी मोहल्ला जोगियान थानाभवन निवासी ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गया और उसके पैर में चोट आई। उसने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी बाइक सवार ने उल्टा मारपीट करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित छात्र ने थानाभवन थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।