फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उधार दिए रुपये वापस मांगने पर मिल रही धमकी

उधार दिए रुपये वापस मांगने पर मिल रही धमकी

Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
उधार दिए रुपये वापस मांगने पर मिल रही धमकी
शामली (ब्यूरो)। शनिवार को चौसाना निवासी अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति को कारोबार के सिलसिले में उसने एक साल पूर्व पांच लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बाद कई बार मांगने पर भी उसने रुपये नहीं लौटाए। मामले में गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें मौजूद लोगों ने भी आरोपी को पांच लाख रुपये लौटाने के लिए कहा था। आरोप है कि अब जब भी वह उससे अपने रुपये वापस मांगता है, तो वह गाली गलौज करता है। अब जान से मारने की धमकी भी देने लगा है। इस संबंध में अनिल ने चौसाना चौकी पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनिल ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपी से उसके रुपये दिलाए जाएं । पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed