{"_id":"59fb68db4f1c1b97678b8d6d","slug":"21509648603-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर भिड़े छात्र गुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्चस्व को लेकर भिड़े छात्र गुट
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
छात्रों के दो गुटों के बीच हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया है। जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बुधवार को छात्र गुटों मे चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गांव माल्हीपुर निवासी अतीक व जसाला निवासी फरमान के बीच में मारपीट हो गई थी। बृहस्पतिवार को उक्त प्रकरण में गांव जसाला निवासी छात्र फरमान के चाचा शाबिर ने थाने में तहरीर दी कि उसकी दुकान पर भतीजा फरमान बैठा हुआ था तभी वहां पर अतीक अपने साथ में गांव जसाला निवासी मोनू, अंकित , मोनू व कई अन्य युवकों के साथ में पहुंचा ओर फरमान के साथ में मारपीट शुरू कर दी जिसमें फरमान, उसके बचाव में आए उसका साथी गांव ऊंचागांव निवासी रिंकेश व शाबिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिर्पोट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि गांव जसाला निवासी मोनू पुत्र श्यामसिंह, अंकित को हिरासत में लेकर उनका चलान कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस से कार्रवाई की गुहार
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करके बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर के समय उसके परिवार के सभी लोग किसी कार्य के लिए शामली गए हुए थे। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी । इसी का लाभ उठाकर मोहल्ले का एक युवक उनके घर में घुस गया ओर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया । पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।