फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चेकिंग करने गई विद्युत टीम को पीटा, हंगामा

चेकिंग करने गई विद्युत टीम को पीटा, हंगामा

Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग करने गई विद्युत टीम को पीटा,  हंगामा
विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन

कैराना 28 अगस्त। आर्यपुरी में बिजली चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद विद्युत निगम की टीम लौट गई। टीम प्रभारी ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को ऊंचागांव बिजलीघर पर तैनात जेई संतोष कुमार ने टीम के साथ आर्यपुरी बस्ती में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। विद्युत निगम की टीम ने जैसे ही मौके की वीडियोग्राफी शुरू की तो आरोपियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान सरकारी कागज भी आरोपियों ने फाड़ दिए। मौके पर हंगामा होने पर विद्युत निगम की टीम लौट गई। बाद में जेई संतोष कुमार, मीटर रीडर शोएब, संविदाकर्मी लाइनमैन सादाब व तेज सिंह ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed