फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंजोखरा प्रधान हत्याकांड, दबिशें जारी, आरोपी गिरफ्तार नहीं

पंजोखरा प्रधान हत्याकांड, दबिशें जारी, आरोपी गिरफ्तार नहीं

Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पंजोखरा प्रधान हत्याकांड, दबिशें जारी, आरोपी गिरफ्तार नहीं
कांधला।
विज्ञापन

प्रधान जयवीर हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। पांच दिन बीतने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा प्रधान जयवीर उर्फ नीटू की शुक्रवार को घेर में सोते समय धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। मामले में प्रधान के भाई ने ताऊ के लड़के श्रवण व उसके साले आनंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात को पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने व प्रधान की अस्थियों को छिन्न भिन्न किए जाने से परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया था। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे जाम करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की थी।

कार्यवाहक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है, जिसमें करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed