फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करने वालों की जांच में जुटी खूफिया इकाई

पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करने वालों की जांच में जुटी खूफिया इकाई

Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करने वालों की जांच में जुटी खूफिया इकाई
कांधला।
विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीम उनको तलाशने में लगी है।
रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान की टीम जीत गई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छा गई थी, लेकिन कस्बा कांधला के कुछ मोहल्लों में अराजक तत्वों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी मनाई थी। मिठाई बांटने के साथ ही आतिशबाजी भी की गई थी। इसको लेकर उसी समुदाय के दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे और दोनों के बीच तनाव पूर्ण स्थिति बन गई थी। हालांकि जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

मामला सुर्खियाें में आने के बाद पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग हरकत में आ गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आरोपी लोगों को तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं, खुफिया विभाग भी टीम मंगलवार को दिनभर छानबीन में जुटी रही। इसके चलते आतिशबाजी करने वालों में खलबली मची हुई है। पूरे दिन पुलिस, खुफिया विभाग के लोग मोहल्ले में ऐसा करने वालों के बारे में पूछताछ करते नजर आए। थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed