फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दोस्त को फोन से बुलाकर बेल्टों से पिटवाया

दोस्त को फोन से बुलाकर बेल्टों से पिटवाया

Tue, 13 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को फोन से बुलाकर बेल्टों से पिटवाया
कैराना।
विज्ञापन

युवक ने फोन कर दोस्त को दूसरे गांव में बुलाकर अपने साथियों के साथ उसकी बेल्टों से पिटाई करवा दी। हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और अज्ञात में सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार रात आठ बजे ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी लुकमान के फोन पर गंदराउ निवासी बिलाल ने फोन करके उसे मलकपुर बुला लिया। लुकमान मलकपुर पहुंचा। यहां पहले से ही खडे बिलाल और साथियों ने लुकमान के ऊपर बेल्टों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लुकमान को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिह पंवार ने बताया कि लुकमान की तहरीर पर बिलाल और अज्ञात में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

चाऊमीन के लिए दो युवकों में झगड़ा
कैराना। पहले चाऊमीन लेने के विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर दो आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। ग्राम मवी निवासी खालिद दोपहर के समय गांव में ही एक ठेली पर चाऊमीन लेने के लिए रुका। इसी बीच वहां खडे़ गांव के ही दो युवकों से पहले चाऊमीन लेने के ऊपर विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने खालिद को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल खालिद ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed