{"_id":"5cc0a891bdec225f4b086d1a","slug":"201556129937-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में बरातियों ने युवक को मारपीट कर गंभीर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में बरातियों ने युवक को मारपीट कर गंभीर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरातियों ने युवक को मारपीट कर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर मामूली कहासुनी को लेकर वर्कशॉप के बाहर डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक को बरातियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
झिंझाना थानाक्षेत्र के मोहल्ला चंदनपुरी निवासी सुहैल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कैराना रोड स्थित एक गाड़ी की वर्कशॉप पर डेंटिंग-पेंटिंग का कार्य करता है। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह वर्कशॉप के बाहर अपना कार्य कर रहा था। उसी समय मेन रोड पर एक मैरिज होम में बरात जा रही थी, जिसमें डीजे बज रहा था। इसी दौरान उसने एक बराती को साइड में होने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी समय सात-आठ बरातियों ने आकर उस पर लात घूसों, बेल्टों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक बराती को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।