{"_id":"5c5f0fadbdec224e364fa119","slug":"201549733805-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बैंकिंग से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल बैंकिंग से ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने मोबाइल बैंकिंग से धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल और 2100 रुपये बरामद किए हैं।
शनिवार को एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी रामदेव ने शिकायत की थी कि उनका एक बैंक में खाता है, जिस पर उसने एटीएम कार्ड ले रखा है। उसके बैंक खाते से करीब तीन माह पहले सात नवंबर 2018 को अज्ञात व्यक्ति ने 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद एक जनवरी और तीन जनवरी को डेढ़ लाख रुपये पीएनबी के दो खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। साइबर सेल की जांच में मामला सही पाए जाने पर आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। साइबर सेल की जांच में कई आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी अर्जुन जावला और मोहित जावला निवासी गांव बुटराड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 2100 रुपये बरामद किए। इसके अलावा बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए डेढ़ लाख में से 50 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए गए। इस ठगी के खेल में बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी विनीत और कांधला निवासी सोनू अंसारी भी शामिल रहे हैं। विनीत किसी अन्य मामले में जेल में है जबकि सोनू अभी फरार है।
विज्ञापन
नौ लाख की लूट में पहले जेल जा चुका मोहित
शामली। एसपी अजय कुमार ने बताया कि ठगी के आरोप में पकड़ा गया मोहित जावला करीब तीन साल पहले मार्च 2016 में देवबंद थाने से नौ लाख रुपये की लूट में जेल जा चुका है। मोहित बीए तक पढ़ा है जबकि अर्जुन जावला ने इंटर कर रखी है। एसपी का कहना है कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने मोबाइल बैंकिंग से ठगी की थी।