फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक चोर गिरोह का सदस्य दबोचा

बाइक चोर गिरोह का सदस्य दबोचा

Fri, 01 Feb 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का सदस्य दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है।

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि कैराना रोड पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी समय बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक बाइक समेत पकड़ा गया जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव निवासी कुड़ाना है जबकि उसके फरार साथी का नाम छोटू निवासी गांव डुंडूखेड़ा थाना कांधला है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक 30 जनवरी को हनुमानधाम के निकट से चोरी की गई थी। यह बाइक यशपाल निवासी हिंड थाना थानाभवन की चोरी की गई थी, जिसका मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। आरोपी की निशानदेही पर एक और बाइक बरामद हुई। वह बाइक झिंझाना से चोरी करना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed