फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गिरफ्तार आरोपी करमा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपी करमा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Fri, 19 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी करमा को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
राइफल लूट प्रकरण में करमा को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। पुुलिसकर्मियों से राइफल लूट के मामले में गिरफ्तार चौथे आरोपी करमवीर सिंह उर्फ करमा को झिंझाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया। न्यायालय ने आरोपी करमा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दो अक्तूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग पर हेड कांस्टेबल संसार सिंह और होमगार्ड संजय वर्मा पर हमला करके दो राइफल लूट ली गई थी। वारदात का खुलासा कर 14 अक्तूबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी करम सिंह ग्रंथी, गुरुजेन्ट सिंह तथा अमरीत उर्फ अमृत को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह का सरगना जर्मन सिंह और करमा निवासी डेरा अजीजपुर गांव फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार रात झिंझाना पुलिस ने मंसूरा तिराहे से आरोपी करमा निवासी अजीजपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी करमा से पुलिस के अलावा एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की। इसके बाद शुक्रवार दोपहर झिंझाना थाना पुलिस ने आरोपी करमा को कैराना स्थित न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उधर, गिरोह के सरगना जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया जा चुका है। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करमा के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed