फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुकर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

कुकर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार
कैराना। तीन माह पूर्व बालक को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद कुकर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जून माह में कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में घर के बाहर खेल रहे बालक को बहला फुसलाकर कबूतर दिखाने के बहाने ले जाकर कुकर्म किया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तरफ से आरोपी अंकुर बेंसला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अंकुर होमगार्ड है, जो कैराना कोतवाली में ड्यूटी करता था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शोकेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रेमिका संग फरार हुआ तीन बच्चों का पिता
कैराना। तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पत्नी ने परिजनों संग कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव जुअड्डा निवासी महिला अपने मायके वालों के साथ बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह जहांनपुरा निवासी युवक के साथ हुआ था। वह तीन बच्चों की मां है। आरोप है कि उसका पति बनत से अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया, उसका पति दो बच्चे उसी के पास छोड़ गया, जबकि एक बच्ची को साथ में भी ले गया है। पीड़िता ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कैराना। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने गर्भवती को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव पंजीठ स्थित अलखैल कॉलोनी निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हरियाणा के सनौली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करते थे। वह आठ माह की गर्भवती है। कुछ दिन पूर्व ससुरालियों ने उसको घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पशु कटान पकड़ा, आरोपी फरार
कैराना। पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान गुली में एक घेर पर छापा मार कर अवैध पशु कटान पकड़ा। मौके से 50 किलो मांस और उपकरण बरामद किए। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला छड़ियान गुली में मेहबूब के घेर के अंदर अवैध कटान किया जा रहा है। पुलिस ने घेर पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलो कटरे का मांस, खाल, अवशेष और वध करने के उपकरण भी बरामद किए। बाद में पुलिस ने मांस का परीक्षण कराकर उसे जमीन में दबवा दिया। मामले में घेर मालिक महबूब व वसीम निवासीगण मोहल्ला छड़ियान गुली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed