{"_id":"5b20142e4f1c1bf16e8b79bd","slug":"201528828974-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में बदमाशों की सूचना पर सड़कों पर आए ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों में बदमाशों की सूचना पर सड़कों पर आए ग्रामीण
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो गांवों में बदमाशों की तलाश
कांधला। दो गांवों में बदमाशों के आने की सूचना पर ग्रामीण सड़कों पर आ गए। सूचना के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर बदमाशों की तलाश में घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।
थाना क्षेत्र के गांव मलकरपुर में सोमवार रात बदमाशों के गांव में घुसने की सूचना गांव में फैल गई। सूचना के बाद ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकल आए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की तलाश में जंगल में कांबिंग की। काफी देर तक बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग करने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं मिली । दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में सोमवार रात गांव में सूचना फैल गई कि एक किसान के घर में बदमाशों ने घुसकर लूटपाट शुरू कर दी। गांव में बदमाश घुसने की सूचना पर ग्रामीण सड़कों पर निकल आए। बदमाशों को ललकारते हुए पूरे गांव की घेराबंदी कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने गांव में पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। गांव में बदमाश घुसने की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दो गांव से बदमाश गांव में होने की सूचना मिली थी। गांव पुलिस भेजकर जांच पड़ताल कराई गई तो सूचना गलत पाई गई।