{"_id":"5b16d4e24f1c1ba86e8b6898","slug":"201528222946-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण की किश्त हड़पने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण की किश्त हड़पने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। कस्बा की कांशीराम कालोनी में रहने वाली महिलाओं से एक युवक ने ठगी कर ली। माइक्रो फाइनेंस कंपनी (जनलक्ष्मी बैंक) से लिए गए ऋण की किश्त महिलाओं से ले ली, लेकिन जमा नहीं कराई। अब महिलाएं अपने पैसे वापस मांगती है, तो धमकी देता है। पीड़ित महिलाओं ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को कांशीराम कॉलोनी निवासी पवित्रा, कांता, रविता, साजिया, लक्ष्मी, कुसुम, मीना, रजनीश और सुखबीर सीओ थानाभवन कार्यालय पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व कालोनी के ही एक युवक ने सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित जन लक्ष्मी बैंक से 30-30 हजार रुपये ऋण दिलाया था। ऋण की अदायगी कुल 24 किश्तों में करनी थी। महिलाओं ने 10-10 किश्तें जमा करा दीं। इसके बाद आरोपी युवक बाकी किश्तें जमा करने के लिए महिलाओं से पैसा इकट्ठा करके ले गया, लेकिन किश्तें जमा नहीं कराईं। अब महिलाएं अपने रुपये वापस मांगती है, तो आरोपी युवक झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। सीओ थानाभवन ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।