{"_id":"5a9d89f74f1c1ba3378b73ce","slug":"201520273911-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मंसूरपुर। गांव नावला में राकेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि पुलिस को ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है।
युवती लापता
रतनपुरी। गांव सिकंदरपुर निवासी विक्रांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव कैलाशनगर निवासी बिटोश पुत्र बलवीर उसके घर पर आया और उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बिटोश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े
रतनपुरी। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि एसआई विजय सिंह ने गांव सठेड़ी गंगनहर पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों युवकों से तीन पेटी अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम ईश्वर तथा फूल सिंह पुत्रगण बाल सिंह निवासी गांव बहादरपुर खेड़ी, थाना सिखेड़ा बताया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सरधना क्षेत्र से शराब लाकर सिखेड़ा क्षेत्र में बाइक द्वारा ही सप्लाई करते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है। पुलिस ने बरामद बाइक को भी सीज कर दिया है।