{"_id":"5a88730d4f1c1bb1208b9bff","slug":"201518891789-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब... संपति पर चाचा करना चाहता है कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब... संपति पर चाचा करना चाहता है कब्जा
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय की गुहार लगाई
कैराना (शामली)। ग्राम मन्नामाजरा निवासी इमराना ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि सात वर्ष पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। उनके परिवार में कोई भाई नहीं है, जिस कारण वह अपने पिता की संपत्ति की वारिस है। आरोप है कि उसका चाचा उनकी घरेलू व कृषि संपत्ति को कब्जाना चाहता है। जब वह अपनी अन्य दो बहनों के साथ मिलकर विरोध करती है, तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्हें अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही है।
भाई पर धमकी देने का आरोप
कैराना (शामली)। मोहल्ला इस्लमानगर देहात निवासी आसिफ ने कोतवाली पर तहरीर दी कि उसका भाई नशे का आदी है, जो आए दिन उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार करता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात नशे की हालत में भाई ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की।