फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बदमाश की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

बदमाश की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश

Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बदमाश की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश
बदमाश की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

कैराना। लूट के मामले में वांछित चल रहे लुटेरे की तलाश में हरियाणा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई में दबिश दी। इस दौरान सफलता नहीं मिलने पर टीम खाली हाथ लौट गई।
हरियाणा के गन्नौर थाने के एसआई प्रदीप कुमार बुधवार को अपनी टीम के साथ कोतवाली कैराना पहुंचे। जहां पर आमद दर्ज कराने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई में दबिश दी। हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि नंगलाराई निवासी एक बदमाश के विरुद्ध गन्नौर थाने पर लूट का एक मामला पंजीकृत हैं, जिसमें वह पिछले दिनों से वांछित है। गांव में दबिश के दौरान आरोपी अपने घर पर नहीं मिल सका, जिसके बाद हरियाणा पुलिस को लौटना पडा।
विज्ञापन

पुलिस से कार्रवाई की मांग
कैराना। मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी शौकीन ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। मंगलवार की दोपहर उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल की गई, जिसने खाता बंद होने की बात कहते हुए उससे खाता संबंधी जानकारी मांगी, जिस पर उसने जानकारी दे दी। कुछ ही देर के बाद उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग किश्तों में 4500 रुपये की नकदी निकाल लिए जाने के मेसेज मिले। इसके बाद तुरंत वह कैराना बैंक में पहुंचा और प्रबंधक को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली कैराना पुलिस से आरोपी ठग के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed