{"_id":"5a5b9d404f1c1b67268b468d","slug":"201515953472-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता पहुंची कोतवाली, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान पीड़िता पहुंची कोतवाली, मचा हड़कंप
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग युवती पहुंची कोतवाली
शामली।
मनचले की फब्तियों और छेड़छाड़ से परेशान होकर एक पीड़िता कोतवाली में पहुंच गई। इस पर पुलिस ने हरकत में आई आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर, आरोपी पक्ष के लोग फैसले का प्रयास करने लगे। शाम तक इस मामले में फैसले का प्रयास चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में युवक पिछले कई दिनों से एक युवती को परेेशान कर रहा था। आरोप है कि आरोपी गली में उसके साथ छेड़छाड़ करता था तथा विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज को उतारू हो जाता था। छेड़खानी से परेेशान होकर पीड़िता रविवार की शाम कोतवाली में पहुंच गई और सारी बात पुलिस को बताई। युवती के साथ छेड़खानी होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इसके बाद आरोपी युवक के परिजन तथा युवती के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। दोनों पक्षों के फैसले का प्रयास चल रहा। उधर, युवती की तरफ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।