{"_id":"5a24443a4f1c1b4e718b70d4","slug":"201512326202-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग पर लूटपाट गिरोह के शातिर सदस्य है कांधला में पकड़े गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपर्क मार्ग पर लूटपाट गिरोह के शातिर सदस्य है कांधला में पकड़े गए बदमाश
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरोह बनाकर लूट करते हैं पकड़े गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
चाचा-भतीजे के साथ लूट का प्रयास करते हुए पब्लिक ने तीन बदमाशों को दबोच लिया था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस को कई घटनाओं के बारे में सुराग मिले हैं। इसके साथ ही एक शातिर बदमाश का भी नाम सामने आ रहा है। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गांव हुरमजपुर के पास शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाचा-भतीजा से तमंचे के दम पर लूटपाट का प्रयास किया था। इस दौरान अन्य किसानों के आ जाने चाचा-भतीजा बदमाशों से भिड़ गए थे और तीनों बदमाशों को दबोच लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद से पुलिस तीनों से पूछताछ में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों बदमाशों ने एक ओर शातिर बदमाश का नाम लिया है। उसका गिरोह कांधला थानाक्षेत्र तथा जिले में इसी तरह संपर्क मार्गों पर सुनसान जगह बाइक सवारों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस तीनों बदमाशों से यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अब तक कितनी घटनाएं कीं और उनके अलावा उनके गैंग में कितने सदस्य हैं।