{"_id":"59bc27844f1c1b88688b4d27","slug":"201505503108-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और चोरी की वारदातों से शामली में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और चोरी की वारदातों से शामली में मचा हड़कंप
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
करीब 15 दिनों में एक के बाद एक शहर में कई वारदातें हुई है। कहीं बाइक चोरी हुई तो कहीं पर चेन लूट। दो मकानों में भी चोरी की वारदात भी हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग जहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है, वहीं कार्रवाई के नाम पुलिस महज लकीर पीटने में लगी हुई है।
शामली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किसी काम से वीवी इंटर कॉलेज में आया था। कॉलेज के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, दयानंद नगर निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी भी बाइक मोहल्ले से चोरी कर ली गई। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला रेलवे रोड से राहुल जैन की कंफैक्शनरी से चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। चार दिन पूर्व नगर के काका नगर में निरुपमा शर्मा की बदमाशों ने चेन लूट ली थी। करीब पंद्रह दिन पूर्व गांव खेड़ी करमू निवासी राजीव के घर में चोरी हुई। इन सभी वारदातों में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक एक का भी खुुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूर्व में कई वारदातों का खुलासा किया जा चुका है। अब जो वारदातें शेष है, उनका भी खुलासा कर दिया जाएगा।