{"_id":"59973b894f1c1b72658b49ab","slug":"201503083401-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
किशोरी को घर पर अकेली देखकर एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। शाम को घर पहुंची मां के सामने पीड़िता ने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसको थाने में लेकर पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के परिजन मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम किशोरी घर पर अकेली थी। उसी दौरान किशोरी को देखकर एक युवक घर में घुस आया। आरोपी ने उसे तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। शाम के समय मजदूरी से जब किशोरी की मां घर लौटी तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता किशोरी को लेकर थाने में पहुंची ओर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया तथा आरोपी तसव्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।