फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हथियारबंद बदमाशों ने मचाई लूटपाट

हथियारबंद बदमाशों ने मचाई लूटपाट

Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने मचाई लूटपाट
थानाभवन।
विज्ञापन

पशु आहार खरीदकर गांव लौट रहे युवक से बदमाशों ने पीटकर दो हजार रुपये नकदी और मोटर साइकिल लूट ली। युवक को हाथ पैर बांधकर खेत में डाल दिया। इसी तरह एक अन्य युवक से भी बदमाशों ने लूट की।
गांव कुतुबगढ़ निवासी अरुण कुमार पुत्र बलजोर सिंह बृहस्पतिवार की शाम कस्बा थानाभवन से पशु आहार खरीदकर बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह धौली कुई के पास पहुंचा तो हथियारबंद चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और डंडे से प्रहार कर गिरा दिया। दो बदमाशों के हाथ में बंदूक थी, जबकि दो बदमाश डंडे लिए हुए थे। इसके बाद अरुण को पीटकर बदमाशों ने दो हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन और मोटर साइकिल लूट ली। हाथ पैर बांधकर अरुण को खेत में डालकर फरार हो गए। जहां अरुण को बांधकर डाला गया, वहां पहले से ही उसी गांव का ऋषिपाल बंधा पड़ा था। किसी तरह दोनों ने एक दूसरे को बंधनमुक्त किया और थाने पहुंचकर वारदात की सूचना पुलिस को दी। ऋषिपाल ने बताया कि बदमाशों ने उससे 3500 रुपये नकदी तथा मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, तो लूटी गई मोटर साइकिल कुतुबगढ़-मसावी मार्ग पर पड़ी मिली। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि अरुण की बाइक बरामद हो गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
थानाभवन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाभवन थाना पुलिस ने दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। दो बाइक सीज की गई, जबकि 15 बाइकों का चालान किया गया। पुलिस ने थानाभवन थाने के सामने, चरथावल मोड़ और जलालाबाद चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed