{"_id":"59778ed44f1c1bca668b46e8","slug":"201501007572-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को हवस का शिकार बनाया
कैराना। एक महिला को उसके देवर और जेठ ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी विवाहिता को उसके मायके में घर के बाहर कार से धक्का देकर फरार हो गए। पीड़िता ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह चार साल पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुआ था। चार माह तक उसकी बेटी ससुराल में खुश रही, लेकिन बाद में ससुराल वाले उसको परेशान करने लगे। उसकी बेटी बार बार अपने मायके मिलने आने की बात कहती थी, जिस पर ससुराल वाले आना कानी करते थे। आरोप है कि सोमवार शाम पांच बजे उसकी बेटी को देवर और उसके पारिवारिक जेठ कार से कैराना मिलाने आ रहे थे। आरोपियों ने रास्ते में शामली बाईपास पर कार रोक कर तमंचा दिखाकर महिला को धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसकी बेटी को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। मंगलवार सुबह कस्बा कैराना की ब्लाक कॉलोनी निवासी सोनू अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।