फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक से तमंचे के बल पर लूटे दस हजार व मोबाइल

युवक से तमंचे के बल पर लूटे दस हजार व मोबाइल

Sun, 23 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
युवक से तमंचे के बल पर लूटे दस हजार व मोबाइल
युवक से 10 हजार रुपये, फोन लूटा
विज्ञापन

कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी महताब ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम साढे़ सात बजे वह अपने साथी इकराम के साथ खुरगान से जुगाड़ से अपने गांव जा रहा था। जुगाड़ से उतर कर जैसे ही वे दोनों गांव की ओर पैदल जाने लगे तो इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने उनको रोक लिया। तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए चारों ने उनसे जेब में रखे 10 हजार रुपये और दोनों के मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देेते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।


युवक को घर में घुसकर पीटा
कैराना। मोहल्ला खैलकला निवासी हासिम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी बीच मोहल्ले के ही तीन युवक अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed