फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नाबालिग लडकी का बहला फुसलाकर अपहरण

नाबालिग लडकी का बहला फुसलाकर अपहरण

Thu, 22 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लडकी का बहला फुसलाकर अपहरण
नाबालिग लड़की का अपहरण
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रेहड़ा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। 16 जून को उसकी नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसे मालूम चला कि मोहल्ले का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लापता पुत्र को तलाश कराने की मांग
शामली। क्षेत्र के गांव बलवा निवासी बारू ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा गुरुदीप की मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक माह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुत्र को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन


मोबाइल विक्रेता पर मारपीट का आरोप
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी भूरा ने मोबाइल विक्रेता पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। भूरा ने बताया कि वह रेहड़ा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। वह अपने रेहडे़ में सामान लेकर कमला मार्केट से निकल रहा था, तभी वहां स्थित मोबाइल विक्रेता की दुकान के सामने एक डिब्बा गिर गया। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ गाली गलौज की तथा विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed