फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शासन की नीति के अनुरूप कार्य करे- डीएम

शासन की नीति के अनुरूप कार्य करे- डीएम

Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शासन की नीति के अनुरूप कार्य करे- डीएम
कार्य के प्रति लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुसार ही अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। शासन द्वारा चलाई जा रही नीतियों के पालन में आनाकानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिन गांवों में प्रदूषित जल की समस्या हैं, उन गांवों में नए हैंडपंप लगाए जाएं और गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाएं। प्रत्येक गांव का निरीक्षण करें और गांव में स्कूल की दीवारों पर सरकार की योजनाओं को पेंट कराकर लिखवाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी बचे हुए शौचालयों को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायत में भ्रमण दिवस का रोस्टर बनाए और तिथि अनुसार गॉव में भ्रमण तय करे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, सीएमओ डाक्टर विनीता अग्निहोत्री, एसीएमओ सफल कुमार, डीपीआरओ सतीश कुमार, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed