फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जेवरों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा

जेवरों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा

Mon, 12 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
जेवरों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा
बाबरी (शामली)।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं से पुराने जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी युवक को बाबरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला बाबरी गांव का है। आस मोहम्मद की बेटी बुशरा की ससुराल मुजफ्फरनगर के गांव पलडा में है। कई दिन से बुशरा मायके आई हुई थी। रविवार को जब वह घर पर थी, तभी तीन युवक पुराने बर्तन तथा जेवरों की सफाई करने वाला पाउडर बेचने के लिए वहां पहुंचे। युवकों ने बुशरा से चांदी की अंगूठी लेकर चमकाकर दे दी। इसके बाद उसके कुंडलों की धुलाई करने के बाद कागज की पुड़िया में हल्दी चूर्ण के साथ लपेटकर थमा दिए। बुशरा ने जैसे ही पुड़िया खोली तो कुंडल टूटे हुए तथा वजन में कम मिला। बुसरा ने शोर मचा दिया, जिसके चलते दो युवक तो मौके से फरार हो गए, जबकि इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पड़ोसन महमूदा ने डायल 100 पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शंभू कुमार पुत्र धनिक शाह निवासी जमुनिया थाना शाहू पर्वता जिला भागलपुर बिहार बताया। उसने अपने फरार साथियों के नाम रंजीत और विकास बताए। पीड़ित बुशरा ने बाबरी थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed