फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिता पर वेश्यावृति कराने का आरोप झूठा निकला

पिता पर वेश्यावृति कराने का आरोप झूठा निकला

Sun, 21 Apr 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिता पर वेश्यावृति कराने का आरोप झूठा निकला
कैराना। बेटी द्वारा पिता पर अनैतिक कार्य कराने का आरोप पुलिस की जांच में झूठा पाया गया। कुछ दिन पूर्व तीन लड़कियों ने अपनी नानी के साथ एसपी अजय कुमार से मिलकर पिता पर उनसे वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया था। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पिता को कोतवाली लाकर पूछताछ की। कोतवाल राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया सात वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने बच्चों की परवरिश के लिए दूसरा निकाह कर लिया था। पहली पत्नी की तीन बेटियां हैं। इनमें एक बालिग तो दो नाबालिग है। मार्च में उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी के लिए देवबंद क्षेत्र में रिश्ता तय किया था। बरात आने से पहले बेटी ने शादी से इंकार कर दिया था। बेटी के इंकार करने पर उसने इज्जत की खातिर अपनी भतीजी से निकाह कराया था। उसकी बेटी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती है। उसके इंकार करने पर उसे झूठे केस में फंसाने के लिए गंभीर आरोप लगाए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच आरोप झूठे पाए गए है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed