फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हादसे में मारे गए युवक के शव की शनाख्त हुई

हादसे में मारे गए युवक के शव की शनाख्त हुई

Tue, 16 Apr 2019 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए युवक के शव की शनाख्त हुई
युवक के शव की शनाख्त हुई
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर ट्रक से कुचलकर मारे गए युवक के शव की शनाख्त हो गई है। सोमवार शाम को बुढ़ाना रोड पर पैदल जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के प्रयास किए थे, लेकिन पहचान न होने पर अज्ञात में शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शव की पहचान काला निवासी पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में उसके परिजनों ने की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक युवक कार में कुछ लोगों के साथ पानीपत जा रहा था। बुढ़ाना रोड पर किसी काम से कार से जैसे ही उतरकर चला तो ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई थी।

लूट में वांछित आरोपी पकड़ा
शामली। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने गांव बलवा निवासी बालेंद्र को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बालेंद्र जिला सहारनपुर के थाना नकुड़ से लूट के मामले में वांछित चल रहा था। नकुड़ पुलिस ने आरोपी के न पकड़े जाने पर कुर्की की कार्रवाई कर ली थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed