{"_id":"5c95277ebdec223c99275386","slug":"191553278845-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने मेडिकल के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव में निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से अपने पति के साथ पंजाब गई हुई थी। आरोप है कि उनके पीछे मोहल्ले का एक युवक जबरन उनके घर घुस गया और बदनीयती से उसकी बेटी को पकड़ लिया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोप है कि उक्त युवक ने बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के परिवारवालों से विरोध किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान उन पर लाठी डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर उसकी बेटी, दामाद, दो देवर और दो देवरानी को घायल कर दिया। शोर होने से मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़ाया। घायलों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।