{"_id":"5c02d246bdec22417a2ecd88","slug":"191543688774-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंटर की टक्कर से कार सवार चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंटर की टक्कर से कार सवार चार घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। बाईपास रोड पर अनियंत्रित कैंटर की कार में टक्कर लगने से चार युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है।
शुक्रवार रात दो बजे हरियाणा के झज्जर निवासी सुमित, सहंसर निवासी सोनीपत अपने साथी अमित और राहुल के साथ शामली से कार में हरियाणा जा रहे थे। जब वह कैराना बाईपास पर पहुंचे कि तभी पीछे से अनियंत्रित एक कैंटर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर लगने से कार सवार चारों युवक कार में फंस गए। हादसे के बाद आरोपी कैंटर समेत फरार हो गया। शोर मचाने पर राहगीराें ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है।