{"_id":"5b84436842c79246675315a0","slug":"191535394664-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन न होने पर एक ट्रैक्टर सीज, एक छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्रेशन न होने पर एक ट्रैक्टर सीज, एक छोड़ा
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
एक सप्ताह पूर्व चोरी की शिकायत के बाद पकड़े गए दो ट्रैक्टरों में से पुलिस ने एक का रजिस्ट्रेशन न होने पर सीज कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर को एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिली थी कि क्षेत्र के गांव दखौड़ी में कुछ लोगों द्वारा चोरी के दो ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने रामभूल निवासी दखौडी व अन्य व्यक्ति से दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया था। पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार एक ट्रैक्टर हरियाणा व दूसरा मुजफ्फरनगर से खरीदा गया था। इनमें से हरियाणा के खरीदे गए वाहन के संबंध में मालिक ने पूरे दस्तावेज दिखा दिए। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को सौंप दिया। जबकि रामभूल द्वारा मुजफ्फरनगर से खरीदे गए ट्रैक्टर के वैसे तो सभी दस्तावेज पुलिस को सौंपे गए, लेकिन रजिस्ट्रेशन का कागज मालिक नहीं दिखा पाया। इस कारण पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को सीज करते हुए मालिक को रजिस्ट्रेशन कागज लाने के लिए कहा गया है।